GST की खामियों को लेकर आप करेगी प्रदर्शन

Summary :

NULL

GST की खामियों को लेकर आप पार्टी 29 जुलाई को प्रदर्शन करने जा रही है।  राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में आम आदमी पार्टी (आप) की राजस्थान इकाई वस्तु एवं सेवा कर (GST) में व्याप्त खामियों के विरोध में आगामी 29 जुलाई को प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के ट्रेड विंग प्रभारी तरूण गोयल ने आज एक बयान जारी कर कहा कि GST को लेकर परेशान हो रहे व्यापारियों को साथ में लेकर पार्टी जयपुर शहर में जन जागरण रैली और प्रदर्शन का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि जन जागरण रैली के लिए पार्टी प्रदेश के व्यापारिक संगठनों सहित आमजन से भी सम्पर्क कर रही है।

उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर व्यापारियों और लोगों की सहायता के लिए जीएसटी गाईडस कैंप भी चलाएगी।

Desk Team