संदीप दीक्षित का मोदी सरकार पर तंज, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक सिर्फ नाटक

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑलआउट जारी है, इसके बावजूद पुलवामा में फिदायीन आतंकी हमला हुआ। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दीक्षित ने सर्जिकल स्ट्राइक को सरकार का नाटक करार दिया है।

संदीप दीक्षित का कहना है कि एक बात तो साबित हो गई है कि सरकार की नीति, खासकर सर्जिकल स्ट्राइक के जो इनके नाटकीय प्रदर्शन रहे हैं, उसका कोई असर नहीं हो पाया है। हमें दूसरे तरीके से सोचना होगा और मुझे नहीं लगता है कि सरकार के बस में है कि सेनाओं को सुरक्षित रख सकें।

वहीं केन्द्रीय मंत्री तोमर के ‘पूंछ वाले’ बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक अनुभवी वयक्ति ऐसा कैसे कह सकता है। यह संसद के सदस्यों की छवि को खराब कर रहा है। पीएम को इस मामले में सफाई देना चाहिए और उनसे ऐसे शब्दों का प्रयोग न करने के लिए कहना चाहिए।

आपको बता दें कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए, जबकि 3 आतंकियों को मार गिराया गया। जिस बिल्डिंग में हमला हुआ था उसे रविवार रात को ही उड़ा दिया गया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team