सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को पहुंचाया जहन्नुम, माछिल सेक्टर में हुई थी मुठभेड़

Summary :

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, “सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के माछिल इलाके में नियंत्रण रेखा पर टेकरी नार के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया।” पुलिस ने कहा, “दो एके 47 राइफल, दो पिस्तौल और चार हथगोले बरामद किए गए हैं।

Desk Team