सोशल मीडिया पर रोजाना कोई ना कोई वीडियो वायरल जरूर होता है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कभी – कभी इसपर विवाद भी खड़ा हो जाता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है, जहां कुछ लोगों को आधी रात में शहर के बीचो बीच शराब पीकर नाचना भारी पड़ गया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कुछ युवक गाड़ी रोककर नाचते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा कि सभी लोगों ने शराब का सेवन किया था। वीडियो में 6 युवक है, जिसमें से कुछ युवक नाच रहे है और कुछ युवक वीडियो बना रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दे, सभी युवक ‘अपनी तो जैसे तैसे…’ और ‘सात समंदर पार…’ गानों पर डांस कर रहे हैं। वो इतने लापरवाह हो गए थे कि ये भूल गए की उनकी इस गलती की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसके साथ ही वीडियो में यह भी सुना गया कि सभी युवक कह रहे थे की “कमाल का लोकेशन है। बहुत मजा आ रहा है।”
हम आपको बता दे, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच भी शुरू हो गई है। कहा जा रहा कि सभी युवक बांदा के रहने वाले है। अभी कुछ समय पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।


Download Android App
Download iOS App



