J&K : शो‌पियां में पु‌लिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया है। इसमें एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग की है। शहीद जवान का नाम शाकिब मोईद्दीन है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इससे पहले तंगधार में भारतीय सेना ने आतंकियों द्धारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। आतंकी पाकिस्तान सेना की ओर से फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तान सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

बता दें कि आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा एक जवान भी तंगधार में शहीद हो गया था। शहीद जवान संदीप सिंह तंगधार सेक्टर में सेना के एक ऑपरेशन में काम कर रहे थे। संदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के तंगधार में एंटी घुसपैठ ऑपरेशन में शामिल थे।

पाक BAT ने की थी हैवानियत

इससे पहले पाकिस्तान BAT ने भारतीय जवान के शव के साथ हैवानियत की थी। जिसको लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली मुलाकात को भी रद्द कर दिया था।

बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 51 वर्षीय नरेंद्र सिंह की हत्या कर बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी। पाक सैनिकों ने नरेंद्र सिंह का पहले गला रेता. शरीर पर करंट लगाए। एक टांग भी काट दी, लेकिन इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने नरेंद्र सिंह की आंख निकाल ली।

Desk Team