संयुक्त राष्ट्र का अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करना प्रतीकात्मक जीत : उमर

Summary :

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र का द्वारा वैश्विक आतंकवादी

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र का द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करना सिर्फ ‘एक प्रतीकात्मक जीत’ है, क्योंकि उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने में पुलवामा हमले या कश्मीर में दहशतगर्दी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कश्मीर में आतंकवाद या पुलवामा का कोई जिक्र नहीं है। यह चौंका देने वाला है कि प्रतीकात्मक जीत के लिए इतनी जल्दी सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी को भुला दिया गया है।’’

भारत ने मसूद अजहर को ‘ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित करने का किया स्वागत

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि चीनी राजनयिकों के शब्दों के खेल ने भारत और पाकिस्तान, दोनों को कूटनीतिक जीत का दावा करने का मौका दे दिया है।

हालांकि उन्होंने माना कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का फैसला भाजपा के ‘कमजोर’ प्रचार अभियान को गति देगा।

Desk Team