Jharkhand News : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के पितकी में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से एक चोरी की वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने स्कूल का गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करके स्कूल परिसर में रखे हुए चावल की चार बोरियां, दो गैस सिलेंडर और खाना बनाने के बर्तन चोरी कर लिए। हालांकि, स्कूल के कार्यालय में रखे हुए लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम को चोरों ने छुआ तक नहीं।
चोरी का राज अगले दिन सुबह खुला
स्कूल में चोरी की जानकारी बुधवार सुबह को मिली जब सहायक शिक्षिका ऑलिव धनवार रोजाना की तरह स्कूल पहुंचीं थी। सहायक शिक्षिका ने देखा कि स्कूल के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है साथ ही किचन रूम का भी ताला टूटा हुआ है।
साथ ही उन्होंने देखा कि किचन में सारा समान इधर उधर फैला हुआ है। इस सब को देखते हुए शिक्षिका ने ग्राम प्रधान सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह को सूचना दी।
गौरी शंकर इस खबर को सुनते ही मौके पर स्कूल पहुंचे। वहीं जांच में स्कूल के मुख्य गेट के पास एक गैस सिलेंडर बोरे में बंधा हुआ मिला। साथ ही स्कूल के कार्यालय की तीन अलमारियां खुली हुई मिली। हालांकि, अलमारी में रखे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान को चोरों ने चोरी नहीं करा है।
स्कूल में बच्चों के मिड-डे मील किचन में चोरी
चोरों ने स्कूल के मिड-डे मील किचन को निशाना बनाते हुए वहां रखा राशन और खाना बनाने का सामान चोरी कर लिया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि चोर चार बोरी चावल, दो गैस सिलेंडर और खाना पकाने के बर्तन चोरी करके ले जा चुके हैं। हालांकि, कार्यालय में रखा लैपटॉप, टैबलेट और म्यूजिक सिस्टम अपनी जगह पर मिला। इससे माना जा रहा है कि चोरों ने मुख्य रूप से किचन का समान उठाया है जिन्हें आसानी से बाहर ले जाया जा सके।
प्रधानाध्यापक (हेड मास्टर ) शिवराम गोप ने बताया कि स्कूल में चोरी देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच होने की आशंका है। सुबह स्कूल पहुंचने पर ताले टूटे हुए मिले, जिसके बाद चोरी का पता चला। घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, बीआरसी नीमडीह और नीमडीह थाना को लिखित रूप से दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्कूल में चोरी करने वाले कौन थे और वे किस रास्ते से अंदर आए थे।
स्कूल में पहले भी चोरी हो चुकी थी
गांव के लोगों ने बताया कि पितकी गांव में चोरी की घटना पहले भी हो चुकी है। लोगों ने कहा स्कूल में पहले भी एक बार चोरी हो चुकी है। यह स्कूल में चोरी की दूसरी घटना है ।
ग्रामीणों ने इस चोरी को देखते हुए काफी नाराज़गी जताई है, उनका कहना है कि स्कूल से मिड-डे मील का सामान चोरी होने का सीधा असर बच्चों की भोजन व्यवस्था पर पड़ सकता है लेकिन इस सभी को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को 125 बच्चों के लिए मिड-डे मील की व्यवस्था जारी रखने का ग्रामीणों से वादा किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – गिरिडीह में 22 साल के इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


Download Android App
Download iOS App



