इंडियन क्रिकेट टीम में भुवनेश्वर कुमार की लंबे इंतजार के बाद वापसी ने सभी का ध्यान खींच लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपकमिंग पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंडियन टीम का ऐलान किया गया, जिसमें 36 साल के तेज गेंदबाज को जगह मिली है। वहीं भुवनेश्वर की वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि वह करीब चार साल से भारतीय टी-20 टीम से बाहर चल रहे थे।
भुवनेश्वर की वापसी के साथ ही एक्स मेन सेलेक्टर्स अजीत अगरकर को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी युवा गेंदबाजों को ज्यादा मौके देने के फेवर में थी और यही वजह भुवनेश्वर की वापसी के रास्ते में एक बड़ी अड़चन मानी जा रही थी। हालांकि, यह जानकारी रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है और बीसीसीआई या अजीत अगरकर की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
Bhuvneshwar Kumar Comeback: आरपी सिंह ने की थी भुवनेश्वर की वापसी की बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्शन कमिटी में शामिल पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह कई मौकों पर भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी का सपोर्ट कर चुके थे। हालांकि, सेलेक्शन कमिटी के लेवल पर भरपूर समर्थन नहीं मिलने की वजह से उनकी वापसी नहीं हो पाई। अगरकर के टेन्योर के बाद अंतरिम सेलेक्शन कमिटी की कमान प्रज्ञान ओझा को सौंपी गई है और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर को जगह मिल गई। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजी अटैकिंग के सबसे एक्सपीरिएंस्ड गेंदबाजों में से एक होंगे।
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी सिर्फ उनके पुराने रिकॉर्ड के बेस पर नहीं हुई है। पिछले कुछ समय से वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर ने 2025 में 14 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद 2026 सीजन में उन्होंने 16 मुकाबलों में 28 विकेट लेकर अपनी यीटलिटी साबित की। उनके इंटरनेशनल आंकड़े भी शानदार हैं, भारत के लिए भुवनेश्वर ने 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट लिए हैं। वहीं 121 वनडे में उनके नाम 141 विकेट और 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट दर्ज हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कौन-कौन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टी-20 टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है।
भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा (उपकप्तान)
अभिषेक शर्मा
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ईशान किशन (विकेटकीपर)
वैभव सूर्यवंशी
अक्षर पटेल
शिवम दुबे
नितीश कुमार रेड्डी
नमन धीर
प्रिंस यादव
मयंक यादव
अर्शदीप सिंह
भुवनेश्वर कुमार
वरुण चक्रवर्ती
कुलदीप यादव
करीब चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी खास तौर पर उनके लिए एक अहम मौका है। एक्सपीरिएंस्ड गेंदबाज के तौर पर अब उनकी नजरें न्यूजीलैंड की सिचुएशन में अच्छा प्रदर्शन करके सेलेक्टर्स के भरोसे पर खरा उतरने की होंगी।


Download Android App
Download iOS App




