Healthy Foods for Monsoon: बारिश में समोसे-कचौड़ी को कहें बाय, स्वाद और सेहत से भरपूर इन 4 लाइट स्नैक्स का उठाएं लुत्फ

Summary :

बारिश का मौसम अपने साथ चटपटा खाने की इच्छा लेकर आता है, लेकिन समोसे-कचौड़ी जैसे तले-भुने स्नैक्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। यह लेख कुछ स्वस्थ और स्वादिष्ट मानसून स्नैक्स का सुझाव देता है जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है

बारिश का मौसम अपने साथ एक ऐसा माहौल लेकर आता है, जिसका इंतजार लोग काफी ज्यादा बेसब्री से करते हैं। इस मौसम में हर किसी का कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन होता है, इसलिए लोग अपने घर में तरह-तरह के टेस्टी स्नैक्स बनाते हैं। जैसे- समोसे, कचौड़ी या सैंडविच आदि, लेकिन इन चीज़ों को बहुत ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसे मानसून फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बनकर खा सकते हैं।

Monsoon में इन Foods का सेवन

1. भुना हुआ भुट्टा

 best Foods for monsoon
best Foods for monsoon (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में अगर गरमा-गरम भुट्टा खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है इसे बनाने के लिए आप भुट्टे को धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद इसके ऊपर थोड़ा सा नींबू का रस, काला नमक, लाल मिर्च लगाकर खाएं।

2. मूंग की चाट या उबले चनें

 healthy monsoon foods
healthy monsoon foods (Source: Social Media)

अगर आप भी बारिश के मौसम में शाम के समय कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो चने इस मूंग की चाट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। इसे बनाने के लिए उबले इस अंकुरित मूंग में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च मिलाएं। फिर ऊपर से थोड़ा चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर खाएं।

3. भुना हुआ मखाना

Healthy Foods for Monsoon
Healthy Foods for Monsoon (Source: Social Media)

चिप्स या नमकीन की जगह आप भुना हुआ मखाना खा सकते हैं। ये एक बहुत ही लाइट स्नैक्स है, जिसे आप कभी भी खा सकते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है, जो दिल के लिए फायदेमंद और वजन घटाने में अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। फिर उसमें मखाने डालकर कुरकुरा करें और ऊपर से नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें और खाएं।

4. वेज सूप

best Foods for monsoon
best Foods for monsoon (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में जब ठंडी-ठंडी हवा चल रही हो और एक कटोरी गरमागरम सूप मिल जाए, तो फिर बस और क्या ही चाहिए। इस मौसम में जब आप सूप पीते हैं, तो ये आसानी से पच जाता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें सब्जियां के कारण ये कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए सारी सब्जियों को एक साथ काटकर एक बर्तन में डालकर उबाल लें. इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन और काली मिर्च डालकर उबालें और गर्मागर्म पिएं।

Also Read: Healthy Drinks for Monsoon: मानसून में बीमारियों को कहें अलविदा! डेली डाइट में शामिल करें ये 4 जादुई ड्रिंक्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।