सिर्फ ‘I Love You’ नहीं, इन 5 अनोखे अंदाज में पार्टनर से करें अपने प्यार का इजहार

Summary :

यह लेख पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करने के 5 अनूठे और दिल छू लेने वाले तरीके बताता है, क्योंकि 'आई लव यू' जैसे शब्द बार-बार बोलने पर कभी-कभी घिसे-पिटे लग सकते हैं।

प्यार एक खूबसूरत एहसास है, कभी-कभार इसे बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं। अपने पार्टनर को लेकर कभी इतना प्यार आता है, लेकिन इजहार करने के लिए जुबान और दिमाग में सबसे पहले ‘I Love You’ शब्द ही आते हैं। वैसे तो ये शब्द काफी खास है, लेकिन आजकल बार-बार ये बोलना थोड़ी घिसा-पिटा लगता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के सामने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं, तो सिर्फ ‘I Love You’ कहकर काम न चलाएं। हम आपको 5 अनोखे और दिल छू लेने वाले तरीके बताते हैं।

अपने पार्टनर से इन 5 तरीकों से कहें दिल की बात

5 Unique Ways to Express Love
Romantic Ways to Express Love (Image- Google)

1. एक Handwritten Letter

आजकल डिजिटल दुनिया है, जहां आप एक क्लिक में व्हाट्सएप से मैसेज या कॉल कर सकते हैं। लेकिन आप किसी को हाथ से लिखा हुआ लेटर देते हैं, तो वो बहुत खास महसूस करवाता है। अपने हाथों से एक प्यारा सा लेटर लिखें, जिसमें आप अपनी फीलिंग्स बता सकें। जब वह उस लेटर को पढ़ेंगे, तो उसे महसूस होगा कि आपने उसके लिए खास मेहनत की है।

2. सिंपल सा सरप्राइज

अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं, तो जरुरी नहीं कि बड़े तामझाम करें या महंगे गिफ्ट्स लाएं। कभी-कभी कुछ सिंपल चीजें और सरप्राइज भी खास बन जाता है। आप पार्टनर को उसके मनपसंद खाना खुद बनाकर खिला सकते हो, उसके पसंदीदा गानों की एक छोटी सी प्लेलिस्ट बनाकर दे सकते, उसकी पसंद के कपड़े दे सकते हो। जो सुकून सिंपल चीजों में होगा, वो दिखावे में नहीं होता।

3. उसकी पसंदीदा जगह पर करें प्रपोज

अगर आप किसी लड़की/लड़के को पसंद करते हैं, तो उसकी पसंद का ध्यान जरूर रखें। ऐसे में उसे उसकी पसंदीदा जगह पर ले जाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। यह जगह कोई कैफे, पार्क या ऐसी जगह हो सकती है, जहां उसे जाना पसंद हो। वहां उसके साथ कुछ अच्छा समय बिताएं और फिर अपने दिल की बात कह दें।

4. गाने या शायरी के जरिए प्रपोज

अगर आपको शायरी लिखना या गाना पसंद है, तो इसके जरिए भी अपने दिल की बात कह सकते हैं। आप उसके लिए कोई प्यारी सी शायरी लिख सकते हैं या अपनी पसंद का रोमांटिक गाना सुना सकते हैं। आपका यह अंदाज आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

5. तस्वीरों के जरिए बताएं दिल की बात

अगर आप दोनों की साथ में खींची गई फोटोज हैं, तो एक छोटा सा फोटो कोलाज बना सकते हैं। अगर आपकी साथ में फोटो नहीं है, तो उसकी पसंद की चीजों और यादों से जुड़ा एक छोटा सा वीडियो बना सकते हैं। इस वीडियो में आप अपना वॉइस ओवर करके दिल की बात कह सकते हैं या फिर लिखकर दिखा सकते हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।