Signs a Girl Likes You: क्या वो आपसे प्यार करती है? लड़की के दिल का हाल बताएंगे उसके ये 6 क्यूट इशारे

Summary :

यह आर्टिकल बताता है कि लड़कियां अक्सर अपने दिल की बात खुलकर नहीं कहतीं, लेकिन उनकी आदतों और इशारों से उनके दिल का हाल समझ आ जाता है। यहाँ कुछ खास बातें दी गई हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि कोई लड़की आपको पसंद करती है या नहीं।

Signs a Girl Likes You: प्यार एक बहुत ही खूबसूरत फीलिंग है, जो छिपाने से भी नहीं छिपती है। कई बार जब कोई आपसे प्यार करने लगता है और वह सीधे बोल नहीं पाता तो वे अपने नेचर से दिल की बात जताता है। खासकर लड़कियां अपनी भावनाएं खुलकर नहीं बता पातीं, इसलिए उनके नेचर को समझना जरूरी है। यहां कुछ ऐसे आसान साइन बताए गए हैं, जिनसे आप जान सकते हैं कि कोई लड़की आपको पसंद करने लगी है।

लड़की की ये 6 बातें बताती हैं उसके दिल का राज़

Signs a Girl Likes You
Signs a Girl Likes You (Magnific)

1. आपकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखना

जब कोई लड़की आपसे सच्चा प्यार करने लगती है, तो वह आपकी पसंद और नापसंद का ध्यान भी देने लगती है। जो चीजें आपको पसंद होंगी, लड़की वही करेगी, और जिनसे आपको दिक्कत होगी वह चीजें वे करने से बचेगी। ऐसे आप पता लगा पाएंगे कि वे आपको पसंद करने लगी है।

2. आपकी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखना

लड़कियां स्वभाव से ही केयरिंग होती हैं। अगर कोई लड़की आपकी छोटी-छोटी बातों की चिंता करती है, जैसे कि आपने खाना खाया या नहीं, आपकी तबीयत कैसी है या आप थक तो नहीं गए, तो समझ जाइए कि आप उसके लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं हैं। उसकी यह फिक्र जताती है कि उसके दिल में आपके लिए खास जगह है।

3. बिना वजह बात करने के बहाने ढूंढना

अगर कोई लड़की बिना किसी काम के भी आपको दिन में कई बार कॉल या मैसेज करती है और आपसे बात करने की कोशिश करती है, तो यह साफ बताता है कि वह आपको पसंद करती है। लड़कियां भले ही बोल न पाएं, लेकिन वे इस तरह अपना प्यार जताती हैं।

4. दूसरों से बात करने पर जेलसी होना

प्यार में थोड़ी जलन होना आम बात है। अगर आप किसी दूसरी लड़की से बात करते हैं या उसकी तारीफ करते हैं और वह लड़की चुप या चिड़चिड़ी हो जाती है, तो यह इस बात का संकेत है कि वह आपको किसी और के साथ नहीं देख सकती। प्यार में लोग थोड़े जेलेस और पजेसिव हो जाते हैं।

5. बॉडी लैंग्वेज

अगर वह आपको बार-बार देखती है और आपके देखने पर मुस्कुराकर नजरें चुरा लेती है, तो यह प्यार का इशारा है। इसके अलावा, आपसे बात करते समय उसके चेहरे पर अलग ही खुशी होना या बात-बात पर शर्माना भी यह साफ जाहिर करता है कि वह आपके प्यार में पड़ चुकी है।

6. आपके करीब रहने के मौके ढूंढना

जब कोई लड़की आपके प्यार में होती है, तो वह किसी न किसी बहाने से आपके आसपास रहने का मौका तलाशती है। अगर ग्रुप में बैठकर बात हो रही हो तो आपके पास बैठना, या चाय-कॉफी पीने के बहाने बनाना, ये बताता है कि उसे आपके साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।