भारत में बिना रोटियों के लोगों का खाना पूरा नहीं होता है
सर्दियों में खासकर रोटियां जल्दी टाइट हो जाती हैं और खाने का मजा खराब हो जाता है
सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए बर्फ के पानी से आटा गूंथे
इसके बाद गूंथे हुए आटे को किसी गीले कपड़े से ढक कर रखें, इससे रोटियां नरम रहेंगी
रोटियां सॉफ्ट बनें इसके लिए आटा गूंथने से पहले आटे को छलनी से छान लें
इससे आटे का मोटा हिस्सा अलग हो जाएगा और रोटियां मुलायम रहेंगी
मुलायम रोटियां बनाने के लिए गुनगुने पानी से नमक डालकर भी गूंथ सकते हैं
आटा गूंथने के बाद उसमें थोड़ा घी लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे रोटियां अच्छी बनेंगी


Download Android App
Download iOS App








