सर्दियों में सुबह के नाश्ते के लिए सत्तू का पराठा एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। यहां हमने सत्तू का पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है
सत्तू का पराठा बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप सत्तू का आटा, बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया, हरी मिर्च, अजवाइन, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, सरसों का तेल, नींबू का रस, आम के अचार का मसाला
एक बाउल में स्टफिंग के लिए सभी सामग्री को मिलाकर एक तरफ रख दें
पराठे के लिए आटा गूंथ कर तैयार रखें
आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाएं और बेलें
अब इसमें 2 बड़े चम्मच सत्तू के मिश्रण को डालें और लोई बांध लें
इसके बाद इसे दोबारा बेलें और गर्म तवे पर तेल या घी लगाकर सेकें
आपका सत्तू का पराठा तैयार है इसे चटनी, दही या अचार के साथ परोसें



Download Android App
Download iOS App











