Temples in India: इन मंदिरों में पूरी होती हैं प्रेमी जोड़ों की मनोकमानाएं

Summary :

Temples in India: इन भारतीय मंदिरों में प्रेमी जोड़े पाते हैं अपनी मनचाही मुराद…

प्रेम मंदिर, वृन्दावन, उत्तर प्रदेश
यह मंदिर भव्य प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्ण को समर्पित है। प्रेमी जोड़े सुखी जीवन का आशीर्वाद लेने यहां जा सकते हैं

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, राजस्थान
नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर भगाने और अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए लोग मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन को जाते हैं

कामाक्षी अम्मन मंदिर, तमिलनाडु
कांचीपुरम में स्थित देवी कामाक्षी को समर्पित इस मंदिर में जोड़े सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद लेने आते हैं

कालीघाट मंदिर, पश्चिम बंगाल
माता काली को समर्पित इस मंदिर में लोग अपने रिश्ते में मजबूती और एकता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं

तिरुमाननचेरी मंदिर, तमिलनाडु
तमिलनाडु में “विवाह मंदिर” के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में लोग सफल विवाह की प्रार्थना के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे रिश्तों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं

वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमाला, आंध्र प्रदेश
इस प्राचीन मंदिर में लोग अपने सुख और समृद्धि पूर्ण वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं

जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा
ओडिशा के इस मंदिर में जोड़े लंबी उम्र और आजीवन साथ के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं

यह लेख केवल मान्यताओं पर आधारित है, पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है

Travel Ideas: इस वैलेंटाइन डे पार्टनर के साथ प्लान करें ये Foreign Trips

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।