Using Phone in Toilet Side Effects: आजकल मोबाइल फ़ोन हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। हम लोग सोकर उठने से लेकर सोने तक, यहां तक की जब हम टॉयलेट में जाते हैं, तो घंटों उसकी सीट पर बैठकर फ़ोन चलाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टॉयलेट में फ़ोन का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक हो सकता है। जी हां ये एक बहुत ही अस्वस्थ आदत है, जो आपके जीवन में कई चीजों को प्रभावित कर सकती है। टॉयलेट में फ़ोन का इस्तेमाल करने से हमारी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं, टॉयलेट में फ़ोन का इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हैं, ताकि आप अपनी इस आदत को बदल सकें।
टॉयलेट में फ़ोन चलाने से होती हैं ये बीमारियां

1. बैक्टीरिया और कीटाणु का खतरा
टॉयलेट में कई तरह के कीटाणु पाए जाते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। जब आप अपने फ़ोन को इस जगह पर लेकर जाते हैं, तो टॉयलेट में मौजूद कीटाणु आपके फ़ोन के कवर, स्क्रीन पर चिपक जाते हैं और आप जब-जब अपने फ़ोन को छूते हैं, तो ये बैक्टीरिया आपके हाथों के जरिए पूरे शरीर में फ़ैल जाते हैं। टॉयलेट से निकलने के बाद आप हाथ तो धो लेते हैं, लेकिन फ़ोन नहीं धुलते हैं बाद में उसी फ़ोन को बार-बार छूने से पेट की गंभीर समस्या हो सकती है।
2. कब्ज की समस्या
जब आप टॉयलेट में फ़ोन लेकर जाते हैं, तो उससे हमारा ध्यान सिर्फ फ़ोन में होता है। जिससे हमारा पेट अच्छी तरह साफ़ नहीं होता है और भरा-भरा लगता है। आप इसे नार्मल पेट दर्द समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर कब्ज जैसी समस्याओं को जन्म देता है।

3. बवासीर का खतरा
अक्सर जब हमारे हाथ में फ़ोन होता है, तो हमें समय का पता नहीं चलता है और इससे हम घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा बैठने पर हमारे शरीर के निचले हिस्सों की नसों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। जिससे आगे चलकर बवासीर होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
4. मानसिक थकान और तनाव
जब हम टॉयलेट जाते हैं, तो ये समय आपके दिमाग को शांत और शरीर को रिलैक्स महसूस करने के लिए होता है, इसलिए जब आप वहां पर भी मोबाइल फ़ोन लेकर चले जाते हैं, तो इससे लगातार स्क्रीन को देखने की वजह से मानसिक थकान के साथ-साथ हमारे दिमाग को भी आराम नहीं मिल पाता है, जिससे हम पूरे दिन थका और चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




