BLA Attack Pak Army: बलोच लड़ाकों ने धमाके में उड़ाया पाक सुरक्षाबलों का काफिला, 45 मौत का किया दावा

Summary :

बलूचिस्तान में BLA ने पाक सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया है। इस हमले की जिम्मेदारी बलोच के फतह स्क्वाड ने ली है। 45 पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।

बलूचिस्तान में BLA ने पाक सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया है। बता दें कि यह काफिला प्रांतीय राजधानी क्वेटा से N-25 हाईवे के रास्ते कलात जिले की ओर जा रहा था। भारी हथियारों से लैस काफिले पर कई जगहों से एक साथ हमला किया। जब मदद के लिए सुरक्षा बलों की दूसरी टीम मौके पर पहुंची, तो उसके पास एक IED में धमाका किया गया। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 45 पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।

फतह स्क्वाड ने ली जिम्मेदारी

बलूच लिबरेशन आर्मी ने मस्तुंग के खाडकोचा इलाके में घात लगाकर हमला किया है जिसमें पाक सैनिकों को ले जा रही बस पर हमला किया गया और बाद में हालाक काबू करने के लिए आई सेना पर भी भीषण हमला कर दिया जिसमें 45 लोगों की मौत का दावा किया गया है और इलाकें में अभी भी गोलीबारी जारी रहने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी बलोच के फतह स्क्वाड ने ली है।

काफिले को निशाना बनाना आसान

मुनीर की सेना बलोच लड़ाकों के आगे बेबस नजर आ रही है और बात अफगान-भारत से लड़ने की करती है। बलोच लड़ाकों ने कई बार पाक आर्मी के जवानों को निशाना बनाकर मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है कि इन रास्तों में जाने की जानकारी BLA को पहले मिल जाती है और पाकिस्तान बिना किसी मजबूत सुरक्षा कवच के कारण काफिले को निशाना बनाना आसान हो जाता है। ऐसे में IED धमाका और गोलीबारी पहले हमले में ही भारी नुकसान पहुंचा देती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।