क्रिसमस की छुट्टियों में देखें Ahsaas Channa की 7 Web Series

Summary :

Ahsaas Channa ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी…

अहसास चन्ना ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी और उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया है

गर्ल्स हॉस्टल: 2018 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज गर्ल्स हॉस्टल में अहसास चन्ना ने ऋचा का रोल निभाया था, और इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं

कोटा फैक्ट्री: नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज कोटा फैक्ट्री में अहसास चन्ना ने शिवांगी का किरदार अदा किया था, और इसके तीन सीजन अब तक रिलीज़ हो चुके हैं

हाफ सीए: आप एक बेहतरीन सीरीज़ देखना चाहते हैं, तो टीवीएफ की हाफ सीए देख सकते हैं, जिसे आप मिनी टीवी पर फ्री में देख सकते हैं

हॉस्टल डेज: वेब सीरीज हॉस्टल डेज में अहसास चन्ना ने आकांक्षा का किरदार निभाया, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

जुगाडिस्तान: 2022 में आई सीरीज जुगाडिस्तान में अहसास चन्ना ने आयशा रहमान का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा

मिस मैच्ड 2: अहसास चन्ना ने मिस मैच्ड 2 में विन्नी का किरदार निभाया था, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं

द इंटर्न्स: द इंटर्न्स सीरीज में अहसास चन्ना ने लिलि का रोल किया था, और इस सीरीज के दो सीजन रिलीज़ हो चुके हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।