महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,361 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार, अकेले मुंबई में 40 हजार से ज्यादा केस - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,361 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार, अकेले मुंबई में 40 हजार से ज्यादा केस

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज अस्पतालों से 779 मरीजों को छुट्टी दी गई जिससे अभी तक 30,108 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि राज्य के सक्रिय मामलों की संख्या 37,543 है। अभी तक कुल चार लाख 71 हजार 473 नमूनों की जांच की गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रह है। सोमवार को कोरोना के 2,361 नए मामले सामने आए हैं। 2,361 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। साथ ही 76 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,362 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को यह जानकार दी गई है। 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज अस्पतालों से 779 मरीजों को छुट्टी दी गई जिससे अभी तक 30,108 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि राज्य के सक्रिय मामलों की संख्या 37,543 है। अभी तक कुल चार लाख 71 हजार 473 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर मुंबई में कोरोना के 1,413 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,887 हो गई है। वहीं, 40 और लोगों की मौत होने के बाद शहर में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,319 तक पहुंच गई है। बृहन मुंबई महानगरपालिका ने यह जानकारी दी। 
इस बीच, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि महाराष्ट्र से अबतक 11,86,212 प्रवासी कामगार 822 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये अपने-अपने गृह राज्यों को लौट चुके हैं।  उन्होंने कहा कि अपने गृह प्रदेशों को लौटने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों की यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। देशमुख ने बताया, ‘‘एक मई से एक जून के बीच 822 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से 11,86,212 प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों के लिए रवाना किया गया।’’ उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 450 विशेष रेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश गई। बिहार के लिए 177, पश्चिम बंगाल के लिए 47, मध्यप्रदेश के लिए 34, झारखंड के लिए 32, राजस्थान के लिए 20, ओडिशा के लिए 17, कनार्टक और छत्तीसगढ़ के लिए छह-छह विशेष रेलगाड़ियां रवाना की गई।
देशमुख ने बताया कि इन विशेष रेलगाड़ियों को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सहित महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े स्टेशनों से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 136, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 154, पनवेल से 45, भिवंडी से 11, बोरिवली से 71, कल्याण से 14, ठाणे से 37, बांद्रा टर्मिनस से 64, पुणे से 78, कोल्हापुर से 25, सतारा से 14, औरंगाबाद से 12 और नागपुर से 14 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।