58 अश्लील वीडियो, हिडेन कैमरे, पेन ड्राइव और SIT जांच… कौन है अशोक खरात, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति गरमा दी है?

Ashok Kharat Scandal

Ashok Kharat Scandal : महाराष्ट्र में दुष्कर्म और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार इंफ्लुएंसल ज्योतिषी अशोक खरात मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। जांच के दायरे के बढ़ने के साथ राज्य सरकार ने इस मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस केस को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और विधानसभा में भी इस मुद्दे के गूंजने के आसार हैं।

Ashok Kharat Scandal: क्या है मामला

दरअसल, नासिक पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर अशोक खरात को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह महिलाओं को उनकी निजी समस्याएं हल करने का लालच देकर अपने पास बुलाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था। मामला गंभीर होने के बाद क्राइम ब्रांच-सीआईडी भी जांच में शामिल हो गई है और अब SIT को पूरी जांच सौंपी गई है।

पुलिस के मुताबिक खरात ने 35 साल की एक शादीशुदा महिला को अपनी तांत्रिक क्रियाएं दिखाकर उसका भरोसा जीता. उसने महिला के सामने दावा किया कि उसके पास ‘दैवीय शक्तियां’ हैं. आरोप है कि उसने महिला को खाने और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. उसे सम्मोहित यानी हिप्नोटाइज भी किया. इसके बाद उसने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार महिला से रेप किया. पुलिस के पास जाने से पहले पीड़िता लगभग 3 सालों तक शोषण सहती रही.

Nashik Astrologer Arrested: छापेमारी में मिले 58 अश्लील वीडियो

Ashok Kharat Scandal
Ashok Kharat Scandal (Social Media)

अशोक खरात का नासिक के ही कनाडा कॉर्नर में ऑफिस है. पुलिस ने इस ऑफिस पर भी छापा मारा. ओक्स प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर के नाम से पहचाने जाने वाले खरात के ऑफिस पर छापेमारी के दौरान, पुलिस ने एक पेन ड्राइव जब्त की, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप थीं.

इसके अलावा अशोक खरात के ऑफिस का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है. इसमें अशोक कथित तौर पर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले कुछ संदिग्ध रस्में निभाते हुए दिख रहा है. पुलिस इस फुटेज की असलियत की भी जांच कर रही है.

जांच टीम को शक है कि इन फुटेज में और भी कई पीड़ित हो सकते हैं. इनमें कुछ हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं. जांच टीम ने जब्त किए हुए सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. इस मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

Nashik Astrologer News: नेवी ऑफिसर से ज्योतिष तक का मामला

बताया जा रहा है अशोक सिनार शहर का रहने वाला है, यह नासिक जिले में पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक वो पहले मर्चेंट नेवी में था. फिर बाद में वो न्यूमरोलॉजिस्ट यानि अंकशास्त्री के तौर पर मशहूर हआ. उसने इस दौरान कई राजनेताओं, कारोबारियों और मशहूर हस्तियों को अपनी ओर आकर्षित किया. नवंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मिरगांव मंदिर दौरे के बाद अशोक सुर्खियों में आया था.

अशोक की जान पहचान कई रसूख और राजनीतिक लोगों से है जिस कारण यह मामला राज्य की राजनीति में खूब जोर से उठने लगा है। इस मामले में जबरन वसूली का पहलू भी सामने आया है और 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जांच के दायरे में है. अशोक खरात का एक आलीशान फॉर्महाउस है. उसके यहां कई जाने-माने लोगों का भी आना-जाना लगा रहता था. केस की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.

यह भी पढ़ेंपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 111 सीटों पर तय किए उम्मीदवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।