मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने छह अप्रैल को होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में मुथियालपेट सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की साथ ही कहा कि विधानसभा की अन्य सीटों पर वह सेक्युलर डेमोक्रेटिक एलाइंस (एसडीए) को समर्थन देगी। पार्टी ने मुथियालपेट सीट से आर. सरावनन को उम्मीदवार बनाया है।
सरावनन पेशे से वकील हैं। माकपा की पुडुचेरी इकाई के सचिव आर. राजनगम ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददताओं से कहा कांग्रेस की अगुवाई वाली एसडीए के घटक दल माकपा ने मुथियालपेट सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए हमने मुथियालपेट सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।’’
साथ ही उन्होंने कहा कि माकपा अन्य सीटों के लिए मतदाताओं से एसडीए का समर्थन करने की अपील करेगी जहां से कांग्रेस, द्रमुक और गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस ने आवंटित 15 सीटों में से 14 पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, द्रमुक ने 13 में वहीं भाकपा, वीसीके और एसडीए के अन्य घटक दलों को एक-एक सीट मिली है।


Download Android App
Download iOS App



