भाजपा मध्यप्रदेश के सभी नगर निगमों में जीत हासिल करेगी : विष्णुदत्त

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि ग्रामीण निकायों के चुनावों में पार्टी ने स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि ग्रामीण निकायों के चुनावों में पार्टी ने स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। पार्टी संगठन और कार्यकर्ता की मेहनत के साथ भाजपा सरकारों द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यो के आधार पर पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगमों में जीत हासिल करेगी।
श्री शर्मा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों, 76 नगर पालिकाओं और 255 नगर परिषदों के भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव के पहले अपने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने, उसके विकास का कल संकल्प लिया है। सभी प्रत्याशियों ने प्रतीकात्मक रूप से पौधा भी रोपा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल है। 
ग्रामीण निकाय चुनावों की बड़ भूमिका 
उन्होंने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र में प्रत्येक नगर के विकास, उसे देश के बेहतर शहरों के अनुरूप बनाने और गरीब कल्याण की बातों को शामिल किया गया है। हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। अब हमारा विजन इसे स्वर्णिम प्रदेश बनाने का है, जिसमें नगर निकाय और ग्रामीण निकाय चुनावों की बड़ भूमिका रहेगी।
उन्होंने पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और जनता से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करने वाली, देश को बदनाम करने वाली ताकतों को प्रदेश में पैर जमाने का अवसर नहीं दें। उन्होंने कहा कि देश में तालिबानी प्रवृत्ति के लोग जिस तरह से अस्थिरता लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह चिंता का विषय है। 
कांग्रेस पार्टी लोगों को भ्रमित करने का काम बंद करें
विपक्षी दल ऐसी लोगों को ताकत दे रहे हैं। यदि इस तरह के लोग मध्यप्रदेश में होते, तो अब तक इनके घर जमींदोज कर दिए गए होते। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कहते है कि नगर निगम चुनाव उनके एजेंडे में नहीं है। 
इससे पहले वे कह चुके हैं कि पंचायत के चुनाव पर हम ध्यान नहीं देते। उनको प्रदेश की जनता को यह बताना चाहिए कि मध्यप्रदेश में उनका इंटरेस्ट है। कांग्रेस पार्टी लोगों को भ्रमित करने का काम बंद करें।

Desk Team