हैदराबाद (Hyderabad) से एक कपल के बारे में ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। इस कपल पर आरोप है कि वे संबंध बनाने के समय को लाइव स्ट्रीमिंग करते थे। पुलिस ने उन्हें आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी कपल को पैसों की सख्त जरुरत थी, इसलिए आसानी से पैसे कमाने के लिए कपल को इस तरह की घिनौनी हरकतें करनी पड़ीं।
इस वजह से कर रहे थे ये काम
पुलिस ने आगे बताया कि कपल के पास पैसे नहीं थे जिससे वे अपनी बेटियों के कॉलेज फी को भर सकें। (Hyderabad) एक बेटी इंजिनयरिंग तो दूसरी इंटर की परीक्षा पास की है। दूसरी बेटी को कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेना है और उनके पास प्रयाप्त पैसे नहीं है जिस कारण उन्हें यह सब करना पड़ा।
हजारों रूपये में बेचीं जाती थी वीडियो
इसके आलावा पुलिस ने आगे बताया कि गुरूवार को अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर से कपल को गिरफ्तार किया है। (Hyderabad) पुलिस को उनके घर से कई उपकरण और हाई डेफिनिशन कैमरे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि ये कपल अपने निजी पलों का वीडियो युवाओं के साथ शेयर करते थे। पुलिस ने आगे बताया कि कपल लाइव वीडियो को 2000 रूपये में बेचता था जबकि रिकार्डेड वीडियो 500 रूपये में बेची जाती थी।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने आगे बताया गुप्त सूचना के आधार पर ईस्ट जोन टास्क फोर्स ने दंपत्ति के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। (Hyderabad) पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि दंपत्ति से वीडियो खरीदने वालों को भी नोटिस जारी किया गया है।
ALSO READ:RG kar रेप कांड के बाद कोलकाता के कॉलेज में फिर हुई दरिंदगी, लॉ की छात्रा से गैंगरेप


Download Android App
Download iOS App




