चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) को इस वित्त वर्ष में ट्रेन 18 डिजाइन की दो और ट्रेनें व अगले वित्त वर्ष में आठ ट्रेनें बनाए जाने की उम्मीद है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। आईसीएफ ट्रेन और कोच का निर्माण करती है। आईसीएफ के महाप्रबंधक एस. मणि ने आईएएनएस को बताया, ‘आईसीएफ इस वित्तीय वर्ष दो और ट्रेन 18 ट्रेनसेट बनाने का प्रयास करेगी और रेलवे बोर्ड से मिलने वाले धन के आधार पर अगले वित्त वर्ष में आठ ट्रेनें बनाई जा सकती हैं।’
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे संख्या बढ़ती जाएगी वैसे वैसे ट्रेन सेट की लागत कम होती जाएगी। इस बीच, आईसीएफ को इस वित्त वर्ष चार और ट्रेन 18 ट्रेनसेट देने के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।
बोर्ड ने पांच दिसंबर को हुई बैठक में यह फैसला किया था। उन्होंने कहा कि आईसीएफ को उसके उत्पादन कार्यक्रम में बदलाव की जरूरतों के बारे में सूचित किया जाएगा। आईसीएफ से लक्ष्य को हासिल करने हेतु निर्धारित निर्माण गतिविधियों और सामग्री के स्त्रोत के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है। ट्रेन 18 के नमूने का फिलहाल परीक्षण किया जा किया जा रहा है। यह एक वातानुकूलित हाई-टेक इंजन रहित ट्रेन है, जो शताब्दी की जगह लेगी।


Download Android App
Download iOS App



