कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को महाराष्ट्र में जारी घटनाक्रम को अवसरवादी राजनीति करार दिया और कहा कि उनके सहित, देश में किसी भी राजनीतिक नेता में इतनी नैतिकता नहीं बची है कि वह इस पर चर्चा कर सके।
कुमारस्वामी ने कहा कि हाल में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा और भाजपा एक दूसरे के खिलाफ थे। उन्होंने कहा, “राकांपा के साथ सरकार बनाई गई है, जिसने भाजपा के खिलाफ काम किया। इस देश की राजनीति में किसी में नैतिकता नहीं बची है और मेरे सहित, कोई भी नैतिकता की बात नहीं कर सकता है।”
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हर कोई अवसरवादी राजनीति कर रहा है… देश में अवसरवादी राजनीति हो रही है।” कुमारस्वामी ने कहा कि बिहार में नीतिश कुमार ने विधानसभा चुनाव के दौरान लालू प्रसाद के साथ हाथ मिलाया और उनके गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन बाद में वह भाजपा की तरफ चले गए।


Download Android App
Download iOS App



