लद्दाख संघ शासित प्रदेश में सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है। केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत लेह में स्थित भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर यह परियोजना स्थापित की गई है।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ‘प्रोविजन ऑफ सोलर फोटो वोल्टाइक पावर प्लांट 1.5 मेगावाट’ नामक परियोजना का कार्य 31 मार्च 2021 को पूरा होना था लेकिन इसे 12 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा, “लद्दाख संघ शासित क्षेत्र के लेह में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है।”
प्रवक्ता ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा रक्षा क्षेत्र को तीन चरणों में 300 मेगावाट और लेह क्षेत्र को 14 मेगावाट ऊर्जा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रवक्ता ने कहा कि 122 करोड़ की इस परियोजना का हाल ही में पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल वी आर चौधरी द्वारा उद्घाटन किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



