कूचबिहार फायरिंग मामला : ममता ने आत्मरक्षा वाली दलील पर जताया संदेह, कहा- सरकार कराएगी सीआईडी जांच

Summary :

कूच बिहार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत के संदर्भ में केंद्रीय बलों द्वारा आत्मरक्षा में यह कदम कदम उठाये जाने की दलील को खारिज करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार इस घटना की सीआईडी जांच कराएगी।

बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय बलों के दावे के पक्ष में कोई भी वीडियो फुटेज या अन्य कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बात कहां से आयी। उनकी तरफ से कौन घायल हुआ? क्या कोई फुटेज है? उन लोगों की हत्या करने के बाद वे अपनी इस हरकत का बचाव कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सीआईडी जांच करायी जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि कथित रूप स्थानीय लोगों द्वारा केंद्रीय बलों की ‘‘राइफलें छीनने का प्रयास किये जाने’’ और उन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा गोलियां चलायी गयी और चार लोगों की मौत हो गयी।’’
बनर्जी ने कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा। बनर्जी ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग एवं केंद्रीय बलों के कामकाज में उनके हस्तक्षेप से ज्यादतियां हुईं हैं।

Desk Team