ममता बोली- ‘मां माटी मानुष’ सरकार के आठ साल काफी अहम रहे

Summary :

NULL

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी ‘मां माटी मानुष’ सरकार ने आज अपना आठ साल पूरा कर लिया और इस दौरान इसने राज्य के इतिहास में नयी ऊंचाइयों को छुआ है। तृणमूल कांग्रेस सरकार पहली बार 20 मई 2011 को पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज हुई थी और वर्तमान में उसका दूसरा कार्यकाल चल रहा है।

सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया,‘‘बीस मई 2011 को पहली ‘मां, माटी, मानुष’ की सरकार ने सत्ता संभाली। इन आठ सालों में राज्य की जनता के हित में काफी काम किये गये। बंगाल को ‘विश्व बंगाल’ की पहचान दिलाने का हमारा वादा है।’’ इससे पहले रविवार को सुश्री बनर्जी ने भवानीपुर में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा तथा अर्द्धसैनिक बलों पर बंगाल का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

शारदा घोटाला : पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने किया गिरफ्तारी से राहत अवधि बढ़ाने का अनुरोध

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा।’’ उन्होंने विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर दिखाये गये एग्जिट पोल के दावे को खारिज किया और कहा,‘‘ मैं एक्टिज पोल जैसी गपशप में विश्वास नहीं करती।’’ उन्होंने सवालिया लहजे में कहा,‘‘ क्या राष्ट्रीय मीडिया के रूप में पहचान बनाने वाली ‘दिल्ली मीडिया’ ने अपनी साख और विश्वसनीयता खो दी है? तथाकथित एक्जिट पोल केवल भ्रमित करेंगे। हमें जनता के फैसले का इंतजार है।

Desk Team