लंदन : आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि इंग्लैंड में प्रशंसक भले ही विश्व कप के दौरान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर कुछ फब्तियां कसें लेकिन वे इनका डटकर सामना करने के लिये तैयार हैं। वार्नर और स्मिथ ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद लगे एक साल के प्रतिबंध के बाद शानदार वापसी की है। जस्टिन लैंगर ने स्वीकार किया कि दर्शकों पर नियंत्रण बनाना उनके हाथों में नहीं है लेकिन साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे यह बात समझे कि वार्नर और स्मिथ भी इंसान ही हैं और वे भी गलतियां कर सकते हैं।
लैंगर ने यहां पहुंचने के बाद अपने पहले ट्रेनिंग सत्र के बाद कहा कि हम दर्शकों को नियंत्रित नहीं कर सकते। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि भले ही गुस्सा दिखा दो लेकिन ऐसा नहीं करना जैसा 12 महीने पहले हुआ था। मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा है इसलिये लड़कें अच्छी तरह तैयार हैं।
उन्होंने इसका भारी खामियाजा भुगता है और हमें हमेशा यहां आने की उम्मीद थी इसलिये हम इसके लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि वे भी इंसान ही हैं। मैं अपनी जिंदगी में इतने लोगों से नहीं मिला हूं जिसे हूटिंग पसंद हो इसलिये वे भी इंसान ही हैं।


Download Android App
Download iOS App



