Mumbai R A Studio Incident: दिनदहाड़े 15 से 20 बच्चों को बनाया गया बंधक, जानें क्या है पूरा मामला?

Summary :

Mumbai R A Studio Incident: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ है। यह घटना गुरुवार को हुई, जहां सुबह करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। घटना R A Studio में हुई, जो पहली मंजिल पर स्थित है और जहां एक्टिंग क्लासेस होती हैं। Mumbai R A Studio Incident: ऑडिशन के नाम पर इकट्ठा हुए बच्चे सूचना के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों से आरोपी रोहित नामक व्यक्ति यहाँ ऑडिशन ले रहा था। बुधवार या उस दिन से बच्चों को बुलाया गया था, उस…

Mumbai R A Studio Incident: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ है। यह घटना गुरुवार को हुई, जहां सुबह करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। घटना R A Studio में हुई, जो पहली मंजिल पर स्थित है और जहां एक्टिंग क्लासेस होती हैं।

Mumbai R A Studio Incident: ऑडिशन के नाम पर इकट्ठा हुए बच्चे

सूचना के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों से आरोपी रोहित नामक व्यक्ति यहाँ ऑडिशन ले रहा था। बुधवार या उस दिन से बच्चों को बुलाया गया था, उस प्रक्रिया के तहत आज सुबह करीब 100 बच्चे आए। रोहित ने इनमें से लगभग 80 बच्चों को ऑडिशन के बाद वापस भेज दिया। लेकिन बाकी बच्चों के साथ उसने ऐसा किया, जिससे स्थिति भयावह हो गई।

Mumbai R A Studio Incident
Mumbai R A Studio Incident, credit (S-M)

R A Studio kidnapping Case: बंधक बनाए गए बच्चे, खिड़की से दिखे मश्कूर

शेष बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 15-20 बच्चे उस कमरे में थे और खिड़कियों से बाहर झांकते दिखे। यह दृश्य देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की हालत देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Mumbai R A Studio Incident
Mumbai R A Studio Incident

Mumbai Crime News: पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला

सूचना मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्टूडियो को चारों ओर से घेर लिया और जल्द से जल्द बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू की। अधिकारी इस बात की पुष्टि करने में लगे हैं कि आरोपी की पहचान कौन-कौन हैं और उसकी मांग क्या है, क्योंकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर सड़कों पर किसान, अब नागपुर में उठी प्रदर्शन की आवाज, जानें क्या है पूरा मामला?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।