तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ला और दिल्ली उपराज्यपाल के रूप में तरणजीत सिंह संधु ने ली शपथ

New Governor of Telangana

New Governor of Telangana : तेलंगाना  के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप सिंह ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। Telangana High Court के मुख्य न्यायाधीश Justice अपरेश कुमार सिंह ने राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान शुक्ला ने तेलुगु भाषा में शपथ लेकर मौजूद लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में ए. रेवंथ रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का, राज्य के मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार, विधान परिषद के अध्यक्ष गुथा सुखेंदर रेड्डी ने समारोह में भाग लिया। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रे, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राम चंदेर राव भी समारोह में शामिल हुए।

बजट सत्र के साथ संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

नए राज्यपाल 16 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें, शपथ से एक दिन पहले मंगलवार को शुक्ला हैदराबाद पहुंचे थे। वहां राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनका स्वागत किया।

पिछले सप्ताह देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे जिशनु देव वर्मा का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। 2014 में अलग राज्य बनने के बाद शिव प्रसाद शुक्ला तेलंगाना के चौथे राज्यपाल बने हैं। इससे पहले वे हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और उन्होंने 18 फरवरी 2023 को वहां पदभार संभाला था।

गोरखपुर से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

1 अप्रैल 1952 को गोरखपुर जिले के रुद्रपुर गांव में जन्मे शिव प्रताप शुक्ला छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। बाद में 1983 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिव प्रसाद शुक्ला पहली बार 1989 में गोरखपुर नगर सीट से विधायक चुने गए और 1991 में दोबारा जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने कल्याण सिंह सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के रूप में काम किया।

1996 में फिर से विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह की सरकारों में कारागार, कानून एवं न्याय और ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभालीं। 2016 में उन्हें Uttar Pradesh से राज्यसभा सदस्य चुना गया। इसके बाद 2017 में उन्होंने केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 4 जुलाई 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

तरणजीत सिंह संधु ने ली उपराज्यपाल की शपथ

बता दें आज ही के दिन दिल्ली में उपराज्यपाल के रूप में तरणजीत सिंह संधू ने शपथ ली। आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में आयोजित किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के 23वें उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में शपथ दिलाई।

संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और अमेरिका मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्हे वी के सक्सेना की जगह उपराज्यपाल बनाया गया, वहीं वी के सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण से पहले, संधू ने सोमवार को लोक निवास का दौरा किया था और सक्सेना से मुलाकात भी की। मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात की।

यह भी पढ़ेंकोयंबटूर में Mid Day Meal में गिरी छिपकली, जहरीला खाना खाने से 43 स्कूली बच्चे बीमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।