अजित पावर ने अपने कार्यक्रम रद्द होने का बताया कारण ,लम्बे समय से कर रहे थे अस्वस्थ महसूस

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने शुक्रवार का अपना कार्यक्रम इसलिए रद्द किया, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की लंबी यात्रा के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने शुक्रवार का अपना कार्यक्रम इसलिए रद्द किया, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की लंबी यात्रा के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।  
मुझे पर्याप्त आराम नहीं मिला
पवार ने  मीडियाकर्मियों को ऐसे मुद्दों पर अटकलबाजी न करने को कहा, क्योंकि इससे संदेह उत्त्पन  होता है।उन्होंने कहा, मैं बीमार था, इसलिए मैंने शुक्रवार की यात्रा और प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द किए। पिछले कुछ दिनों से मैंने समूचे महाराष्ट्र की यात्रा की और मुझे पर्याप्त आराम नहीं मिला। ठीक से नहीं सो पाने, फेफड़े में संक्रमण से परेशानी बढ़ गई थी। मैंने चिकित्सकों के परामर्श से दवाएं ली और घर पर आराम किया।’’
मैं भी इंसान हूं मुझे भी परेशानियां हो सकती
उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी इंसान हूं और मुझे भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। मीडिया को निश्चित रूप से ऐसे समय  में अटकलबाजी नहीं करनी चाहिए और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करनी चाहिए। महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिम्परी में शनिवार को एक आभूषण की दुकान का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।एन.सी.पी. प्रमुख शरद पवार से जब अजित पवार की ‘अनुपस्थिति’ और उनसे फोन पर संपर्क न हो पाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इसका क्या मतलब है? सुप्रिया सुले से फोन पर भले ही संपर्क नहीं हो पा रहा हो, लेकिन वह (सुप्रिया) तो घर पर हैं।’’अजित पवार का कार्यक्रम रद्द करना और फोन पर उनसे संपर्क न हो पाने के कारण शुक्रवार को रजनीतिक हलकों  में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें बढ़ गई थीं।

Desk Team