त्रिपुरा सरकार भविष्य के पुलिस भर्ती अभियानों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

त्रिपुरा सरकार भविष्य के पुलिस भर्ती अभियानों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित करेगी : CM माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने एक बड़ा ऐलान किया। CM साहा ने शुक्रवार(3 नवंबर) को कहा कि उनकी सरकार अपने विशेष बल त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (TSR) सहित पुलिस में भविष्य के सभी भर्ती अभियानों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करेगी।

Screenshot 11 2

नयी बटालियन में भर्ती में 10 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया-CM माणिक साहा
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पश्चिम त्रिपुरा जिले में केटीडीएस पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में टीएसआर की दो नव गठित 14वीं और 15वीं बटालियन की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस बार नयी बटालियन में भर्ती में 10 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया, क्योंकि इस भर्ती अभियान के शुरू होने के बाद 33 प्रतिशत अनिवार्य नियम लाया गया था। हालांकि, टीएसआर सहित भविष्य में सरकारी भर्ती अभियानों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। ’’

पुलिस अधिकारियों से बात की कि सरकार पुलिस के लिए और अधिक सुविधाएं कैसे उपलब्ध करा सकती है-CM साहा

राज्य प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में सभी सरकारी भर्ती अभियानों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण अनिवार्य कर दिया था। नयी बटालियन के शामिल होने के साथ, देश में सबसे बेहतरीन आतंकवाद विरोधी बलों में से एक मानी जाने वाली टीएसआर की संख्या 15 हो गई है। CM साहा ने कहा कि पासिंग आउट परेड में शामिल हुए टीएसआर के जवानों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा है। टीएसआर को त्रिपुरा से उग्रवाद को उखाड़ फेंकने के लिए जाना जाता है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य पुलिस के साथ-साथ टीएसआर के प्रदर्शन को लेकर मुझसे संपर्क में हैं और जानना चाहते हैं कि क्या पुलिस बलों को कोई समस्या तो नहीं है। मैंने यह जानने के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की कि सरकार पुलिस के लिए और अधिक सुविधाएं कैसे उपलब्ध करा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।