पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और बटाला में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई। मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जांच के आदेश दिए है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पुरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में शामिल सभी लोग गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक की निगरानी में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पहली पांच मौतें 29 जून की रात को अमृतसर ग्रामीण के थाना तरसीका में मुच्छल और तंग्रा से हुई थी।
.jpg)
30 जुलाई की शाम को मुच्छल में संदिग्ध परिस्थितियों में दो और लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दो और मौतें गांव मुच्छल में हुईं, दो लोगों की मौत बटाला शहर में हुई। शुक्रवार को 5 नई मौतों के बाद बटाला में अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तरनतारन में चार लोगों की मौत हुई है।
इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अमृतसर-ग्रामीण द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच जारी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह राज्य में चल रही किसी भी प्रकार की शराब बनाने वाली इकाइयों पर नकेल कसने के लिए तलाशी अभियान शुरू करे।


Download Android App
Download iOS App



