फेस पर सबसे ज्यादा किसी चीज़ की परेशानी होती है तो वो नाक और चेहरे के टी जोन के आसपास जमे काले-काले छोटे निशान जिन्हें ब्लैकहेड्स कहते हैं वो नजर आते हैं,जो फेस पर आपकी सुंदरता पर अपनी छाया डाल देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी ही कुछ परेशानी है और आप इन ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए बहुत मस्कत करके हार मान चुकीं हैं तो अब एक बार बातये गए इन टिप्स को भी फॉलो करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में इन ब्लैकहेड्स से निजात मिल जाएगा।

1.बेकिंग सोडा

स्किन में कई तरह की परेशानियों से छुटकारा और त्वचा को चमकाने में बेकिंग सोडा काम आता है। ऐसे में अगर आपके फेस पर भी बार-बार ब्लैकहेड्स हो जानें की समस्या है और आपके बार-बार स्क्रब करने से भी ये ब्लैकहेड्स नहीं जा रहे, तो ऐसे में आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिला कर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरे को पानी से धो लें। पहली ही बार में असर साफ नजर आने लगेगा।
2.टूथब्रश

यदि आपके कई बार स्क्रबिंग से भी ब्लैकहेड्स नहीं जा रहे तो टूथब्रश के ऊपर थोड़ा सा टूथपेस्ट रखकर इसे ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। ये घरेलु नुस्खा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल जाएगा। मगर इस बात का जरूर ध्यान रखें ब्रश को बहुत ही हल्का रगड़ें क्योंकि ज्यादा तेज रगड़ने से स्किन के छिल जाने का डर है।
3.शहद और चीनी

घर पर बने नेचुरल स्क्रब से ब्लैकहेड्स का आसानी से सफाया किया जा सकता है। इसके लिए आप केवल शहद और चीनी को लेकर पेस्ट बना लें और इसे फिर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाकर उंगलियों के पोरों से रगड़ें और फिर धो लें। ये नुस्खा अपनाकर आपको फौरन रिजल्ट मिलेगा।
4.चारकोल

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए बाजार से एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल लाकर,इसमें से दो कैप्सूल को अच्छे से मिलाकर इसमें चौथाई चम्मच जिलेटिन की डालें। अब तैयार पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों व आस-पास अच्छी तरह से लगा लें। इस मास्क को दस मिनट तक चेहर पर रखें फिर धोलें।


Download Android App
Download iOS App



