किसानों को लेकर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के विवाद बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने आज जालंधर में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। जालंधर जिला इकाई ने शुक्रवार को उपायुक्तालय के समक्षमीनाक्षी लेखी का पुतला जला कर प्रदर्शन किया और उनके त्यागपत्र की मांग की।
आप के प्रदेश संयुक्त सचिव हरमिंदर बक्शी, जिला प्रमुख ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी और देहाती प्रमुख प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी बीजेपी के नेताओं ने किसानों के लिए कई बार गलत भाषा का इस्तेमाल किया है।
पिछले चार महीनों से जारी टकराव के बाद आज अमरिंदर से मिले सिद्धू, चाय पर की चर्चा
उन्होंने कहा कि मिनाक्षी लेखी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने तक आप पार्टी विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। हरमिंदर बक्शी और सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि किसान पिछले आठ महीनों से धरना दे रहे हैं तथा धरने के दौरान कई किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन बीजेपी इन किसानों के त्रख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़क रही है।


Download Android App
Download iOS App



