पंजाब के होशियारपुर जिले भारतीय वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। हालांकि विमान में सवार पायलट ने क्रैश लैंडिंग से पहले विमान से कूद कर अपनी जान बचा ली। फिलहाल पायलट को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिग-29 के क्रैश होते ही घटनास्थल पर आस-पास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी के मुताबिक तकनिकी खराबी के चलते मिग-29 दुर्घटना का शिकार हुआ है। मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। वायुसेना को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई, जिसके बाद वायुसेना के कुछ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट ने विमान से खुद को सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह 11 बजे के करीब एक आग का गोला खेतों की ओर आते हुए देखा। यह जमीन से टकराया और एक तेज धमाका हुआ। जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


Download Android App
Download iOS App



