हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडाई जांच आयोग ने भारत को ​दी ​क्लीनचिट

Summary :

भारत पर लगे आरोपों को कनाडाई रिपोर्ट ने गलत साबित किया

भारत को बदनाम करने की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की चाल बेनकाब हो गई है। ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था, लेकिन अब कनाडाई आयोग की रिपोर्ट ने क्लीनचिट दे दी है। कनाडा के सार्वजनिक जांच आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या में किसी विदेशी राज्य से कोई निश्चित संबंध नहीं है।

PM जस्टिन ट्रूडो ने किया था दावा

सितम्बर 2023 में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि कनाडा के पास इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हुई निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे। कनाडा के संघीय चुनाव और लोकतांत्रित संस्थानों में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रहे सार्वजनिक जांच आयोग ने सुझाव दिया कि जस्टिन ट्रूडो के दावों के बाद भारत ने भले ही गलत सूचना फैलाई हो, लेकिन हत्या से कोई निर्णायक विदेशी संबंध स्थापित नहीं हुआ।

जांच आयुक्त मैरी-जोसी हॉग ने कहा कि ‘यह हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संदिग्ध भारतीय संलिप्तता के बारे में प्रधानमंत्री ट्रूडो की घोषणा के बाद चलाए गए गलत सूचना अभियान के साथ मामला हो सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।