लुधियाना-कोटकपूरा : कोटकपूरा-बठिण्डा मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ढिलवांकलां के नजदीक आज सुबह एक लकड़ी के गठठों से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक कार की भिडंत होने के कारण देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में अन्य 3 लोग भी जख्मी हुए है। जख्मियों को फरीदकोट के मैडीकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है, इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह भिडंत इतनी भयानक थी कि मौके पर सफेद कार पीबी 30 एम 1415, सवार विजय बांसल और उसकी भाभी अंजलि की मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय बच्चा कुनाल और सतीश बांसल व सुनीता बांसल बुरी तरह जख्मी हुए है।
मौके पर मौजूद पीडि़त परिवार के नजदीकी रिश्तेदार रंजीत सिंह के मुताबिक यह परिवार बरनाला में किसी समारोह के दौरान शामिल होकर वापिस मुक्तसर आ रहा था कि रास्ते में बिना लाइट और रिफलेक्टर वाली लकडिय़ों से भरी ट्राली से भिडंत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



