आम आदमी पार्टी (AAP) नीत पंजाब सरकार राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरी सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने पर विचार कर रही है। मैंने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता पर गौर करने को कहा है। हम कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
चुनाव से पहले किया था वादा
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री की इस घोषणा का पंजाब सिविल सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैरा ने स्वागत किया और कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल कराने के लिए राज्य के कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



