पंजाब कांग्रेस में जारी गृहयुद्ध को सुलझाने के लिए पार्टी में कवायद जारी है। पंजाब सीएम के खिलाफ तीखे तेवर अपनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल में ही कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति से मुलाकात की थी। सिद्धू के बाद अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल यानी 4 जून को समिति से मुलाकात कर अपनी बातें रखने वाले हैं।
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के समाधान के लिए पार्टी अक्ष्यक्ष सोनिया गांधी ने इस तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसकी अगुआई वरिष्ठ नेता हरीश रावत कर रहे हैं। समिति के दो अन्य सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे और जयप्रकाश अग्रवाल हैं। सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान समिति से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था।
दिल्ली : कांग्रेस हाईकमान समिति से मुलाकात के बाद बोले सिद्धू-मैंने हमेशा सच कहा
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर की कार्यप्रणाली, व्यवहार और कांग्रेस के किए वादों को पूरा न करने को लेकर तमाम नेताओं ने शिकायत की है। विधायकों ने मांग की है कि चुनाव से पहले उनके क्षेत्र के मुद्दे पूरे कराने के लिए हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री पर दबाव बनाया जाए। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू और परगट सिंह खुली बगावत कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



