लुधियाना-खंडूर साहिब : पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा चाहे नशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लाख दांवे किए जा रहे है परंतु नशों के कारण सूबे में अलग-अलग स्थानों पर हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। नशे के ओवरडोज के कारण आज तहसील खंडूर साहिब के अंतर्गत एक गांव में एक नौजवान की मौत हुई है। जबकि श्री मुक्तसर साहिब के एक गांव में ओवरडोज लेने से एक युवक मारा गया है। इसी क्रम में र्बिठण्डा में एक 21 वर्षीय मुटियार की भी नशे के कारण मौत हुई है।
डॉक्टरों का कहना है कि मृतका लंबे समय से चिटटे के नशे का सेवन कर रही थी। खंडूर साहिब के मृतक गबरू की आयु 23 साल बताई जा रही है। उधर इस घटना के बाद लोगों में कैप्टन सरकार के विरूद्ध रोष पाया जा रहा है। बठिण्डा में मृतक युवती ग्रोथ सेंटर के पास बिहोश पाई गई थी, जब उसको बठिण्डा अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों के मुताबिक युवती नशे की आदी है। लेकिन आज उसकी मौत हुई है।
उधर श्री मुक्तसर साहिब के गांव लक्खेवाली में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। गोजी पुत्र बनवारी लाल आयु करीब 30 वर्ष मजदूरी करता था। मृतक के भाई रामपाल के मुताबिक गोजी नशे का आदी था और वह गुरजंट सिंह के खेतों में काम करने गया था। दोपहर समय तक उसने खेतों में कार्य किया परंतु बाद में वहां से कहीं चला गया। पूरी रात उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह जब वह उसकी तलाश करने के साथ ही थाना लक्खेवाली जाने के लिए निकले तो उसका शव गांव मदरसा को जाने वाली सडक पर एक खाल में से मिला है।
उन्होंने कहा कि वह नशे करने का आदी होने के कारण नशे की ओवरडोज में गिर गया जिस कारण उसकी वहीं पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन व छह साल की दो लड़कियां है व पत्नी छोड़ गया है जोकि रूठकर मायके गई हुई है। घटना स्थान पर डीएसपी मलोट भुपिदर सिंह व थाना लक्खेवाली की मुखी इंस्पेक्टर बेअंत कौर पुलिस पार्टी सहित पहुंच गए थे। बेअंत कौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



