लुधियाना-खेमकरण : भारत-पाकिस्तान की पंजाब सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रहस्यमयी परिस्थितियों में घूम रहे एक शख्स को काबू किया है। शक्की हालत में घूम रहे यह नौजवान सूत्रों के मुताबिक हरियाणा स्थित जिला कुरूक्षेत्र के गांव दूनीमाजरा का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेमकरण बार्डर पर बीएसएफ की 191वी बटालियन के जवानों द्वारा सरहदी चौंकी नूरवाला के इलाके में इस शख्स को रहस्यमयी परिस्थितियों में घूमते हुए गिरफतार किया है। यह भी पता चला है कि बीएसएफ के जवानों ने इसे अपने ही स्तर पर कडी पूछताछ की है।
किंतु बीएसएफ के जवानों द्वारा की गई जानबीन के दौरान कोई भी शक्की वस्तु इस शख्स से आरंभिक पूछताछ के दौरान उपलब्ध नहीं हुई। फिलहाल 24 वर्षीय इस नौजवान को अगली कार्यवाही के लिए खेमकरण स्थित पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस शख्स का नाम सुमित कुमार पुत्र नायब सिंह, गांव दूनीमाजरा कुरूक्षेत्र बताया गया है।
यह भी पता चलहा है कि उक्त नौजवान के मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही। फिलहाल पुलिस ने अगली कार्यवाही करते हुए हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



