लुधियाना-तपामंडी : स्थानीय तपामंडी के नजदीक गांव घुनस में आ सुबह-सवेरे 5 बजे के करीब एक किसान द्वारा माल गाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी किए जाने की खबर मिली है। मृतक किसान मानसिक तौर पर काफी परेशान बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक किसान बलबीर सिंह निवासी घुनस के घर की हालत बहुत खस्ता थी, जिस कारण वह अकसर परेशान रहता था।
सचखंड श्री दरबार साहिब में महिलाओं को भी मिलना चाहिए सेवा का मौका – योगी
गांव वासियों के मुताबिक उसके पास आधा एकड़ जमीन थी, जिसे वह ठेके पर देकर जिंदगी का गुजर बसर कर रहा था। फिलहाल रेलवे पुलिस ने मोके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और देर शाम गांववासियों ने अन्य रिश्तेदारों की सहायता से बलबीर सिंह का अंतिम संस्कार गांव की ही शमशान भूमि में कर दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



