लुधियाना: राष्ट्रीय स्तर की इंडियन बाडी बिलडिंग एसोसीएशन के जज एवं श्री साईं वर्ड जिम मंडी गोबिंदगढ़ में बतौर कोच कार्य करने वाले नौजवान बृजेश कौशल की आज शनिवार तथा रविवार की मध्य रात्रि सुबह करीब 3 बजे एक सड़क हादसे में मौत होने की सूचना है जबकि कार में सवार करीब 5-6 अन्य लोग भी गंभीर रुप में घायल हो गए, जिनका लुधियाना के डी.एम.सी. तथा फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सारे शहर में एक शोक की लहर दौड़ गई। इस सबंधी बृजेश कौशल के मित्र वडैंच ने बताया कि बृजेश कौशल अपने मोसैरे भाई डाक्टर राजीव, उनकी पत्नी डा. एकता, दो बच्चों व एक बजुर्ग के साथ माता चिंतपूणी से दर्शन करके वापस लोट रहे थे।
जिस दौरान सुबर करीब 3 बजे इनोवा कार के चालक ने नींद आने की वजह से ड्राइवरी बृजेश कौशल को सौंप दी। जिस पर बृजेश ने ड्राईवर से लेकर कार स्वयं चलानी आरम्भ कर दी तथा चालक को पिछली सीट पर बैठा दिया। अभी 10-15 मिन्ट भी नहीं बीते थे कि अचानक कार फगवाड़ा-होशियारपुर रोड़ पर स्थित सड़क पर खड़ी एक ट्राली-ट्रैक्टर से जा टकराई। जिस कारण सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गई जबकि राष्ट्रीय बाडी बिलडिंग जज बृजेश कौशल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर घायलों को लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल रैफर कर दिया गया। बृजेश कौशल की रविवार सायं 5 बजे उसके संगे-संबंधी और रिश्तेदारों की मौजूदगी में स्थानीय अमलोह रोड़ स्थित स्र्वगधाम आश्रम में अंतेष्टी कर दी गई। इस अवसर पर लोगों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शहर के एक ऐसी शखसीयत को आज खो दिया जिसकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



