लुधियाना: जम्मू-कश्मीर में सेना पर हो रही ताबड़तोड़ पत्थरबाजी और खराब हालात के मद्देनजर मोदी सरकार और बाबा बर्फानी के दर्शनों हेतु जाने वाले यात्री बेहद चिंतित है, वहीं लुधियाना में एक निजी दौरे पर आए हुए श्री हिंदू तख्त के प्रमुख जगदगुरू पीठाधीश्वर पंचानंदगिरी जी महाराज ने अमरनाथ यात्रियों को आह्वान किया है कि यात्रा के दौरान आतंकियों से निपटने के लिए इस बार हिंदू समाज किसी सरकार के भरोसे पर रहने की बजाये अपनी सुरक्षा खुद करे। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान पत्थरबाजों से निपटने के लिए अपने साथ पत्थर लेकर जाए तथा पत्थरबाजी की स्थिति आने की सूरत में र्इंट का जवाब पत्थर से दें।
बातचीत में जगदगुरू ने कहा कि पिछले समय के दौरान आतंकियों व उपद्रवियों द्वारा आम तौर पर हिंदू धर्म की पवित्र अमरनाथ यात्रा में विघन डालने के प्रयासों के तहत कभी बम, फायरिंग व आगजनी सहित पत्थरबाजी की जाती रही है। देखने में आया है कि इन आततियों की संखया मुश्किल से 15-20 रही है लेकिन हिंदू जत्थों में दो हजार से अधिक श्रद्धालु होते है। फिर भी उपद्रवी यात्रा में विघन डालकर श्रद्धालुओं को परेशान कर देते है। लेकिन इस बार मेरा श्रद्धालुओं से मशविरा है कि वह किसी सरकार की सुरक्षा के भरोसे रहने की बजाये अपनी सुरक्षा खुद करे तथा बिना किसी से डरे अपने साथ पत्थर लेकर पूरी तैयार से जाए तथा पत्थरबाजी की सूरत ईंट का जवाब पत्थर से दे। पंचानंद गिरी जी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता भी इस बार पूरी तैयारी से यात्रा पर जा रहे है।
श्री हिंदू तखत प्रमुख ने कुछ लोगों द्वारा खालिस्तान का मुद्दा उठाने बारे कहा कि बडे ही अफसोस की बात है कि कुछ मुठी भर लोग आज उन मुगलों की बोली व उनसे ट्रैनिंग लेकर पंजाब का माहौल बिगाडने में जुटे हुए है, जिन मुगलों को धरती से भगाने के लिए गुरूओं ने जंग लडी व शहीदीआं दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो सिखों की गलती के कारण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कत्ल के बाद खामियाजा हजारों निर्दोष सिखों को भुगतना पडा था तथा आज भी दुख है कि उस समय हजारों सिखों को अपनी जाने तक गवानी पडी। आज पंजाब का सिख अपने कारोबार कर सुख शांति से रह रहा है क्या यह लोग मुठी भर खालिस्तान की मांग करने वाले फिर से पंजाब की शांति को भंग करना चाहता है।
आज ननकाणा साहिब के दर्शन करने के लिए पाक से वीजा की जरूरत होती है तो क्या खालिस्तान बनने के बाद श्री हजूर साहिब, हेमकुंड साहिब जाने के लिए भी वीजा मांगेंगे। कुछ हिंदू संगठनों द्वारा भी गनमैन लेने के चक्कर में सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने बारे पंचानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि पंजाब में हिंदू सिख का नाखून मास व रोटी-बेटी का रिश्ता है तथा इस हिंदू-सिख भाईचारे को नुकसान पहुंचाने का यत्न करने वाला चाहे हिंदू संगठन हो या सिख संगठन, उस पर कडी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
(सुनीलराय कामरेड)


Download Android App
Download iOS App



