इंश्योरेंस के नाम पर हो रहा है किसानों को लूटने का काम : नवजोत सिंह सिद्धू

Summary :

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि इंश्योरेंस के नाम पर किसानों को लूटने का काम हो रहा है और कंपनियों को सीधा फायदा हो रहा है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि इंश्योरेंस के नाम पर किसानों को लूटने का काम हो रहा है और कंपनियों को सीधा फायदा हो रहा है। 
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि इंश्योरेंस के नाम पर किसानों को लूटने का काम हो रहा है और कंपनियों को सीधा फायदा हो रहा है। पहले जब सरकारी कंपनी इंश्योरेंस करती थी, तबतक किसान को फायदा होता था। उन्होंने कहा, भारतीय कृषि का समर्थित कॉर्पोरेट टेक-ओवर तेजी से बढ़ रहा है, फसल बीमा कंपनियों ने सरकार की जगह ले ली है।


इससे पहले मंगलवार को भी ट्वीट करते हुए सिद्धू ने कहा, ‘भारत के फूड सिस्टम पर कॉरपोरेट टेकओवर के खिलाफ किसानों का संघर्ष लास्ट लाइन ऑफ डिफेंस है। जिन किसानों ने देश को कई पीढ़ियों तक भोजन दिया है सरकार उन किसानों के खिलाफ आधारहीन तर्क दे रही है कि उन्हें भरमाया गया है और बरगलाया गया है।’ सिद्धू ने कहा कि एक गलती को सही साबित करना उस गलती को और भी बड़ा कर सकता है।’

Desk Team