लुधियाना-अमृतसर :सिद्धू ने पंजाब पुलिस द्वारा हाल ही में की गई सफलता से उत्साहित होकर उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि जो काम केंद्रीय गुप्तचर एजेंसिया नहीं कर सकी, वह काम पंजाब पुलिस ने करके दिखाया है।
सिद्धू ने पंजाब पुलिस पर फख्र होने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए पकोका (पंजाब कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) लाया जा रहा है। इस कानून से बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पकोड़ा पर चिंतन व मंथन कर रहे हैं। पंजाब की जनता के लिए यह कानून बहुत ही लाभकारी होगा। सिद्धू ने यह बात पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
सूत्रों के मुताबिक पकोका कानून इस माह के आखिर में लाया जा सकता है। आपराधिक गिरोहोंं और गुंडा तत्वों से कठोरता से निपटने के लिए यह कानून कारगर साबित होगा। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य डीआइजी रैंक या इससे ऊपर रैंक के पुलिस अधिकारियों को ऐसे अपराधों से निपटने के लिए पकोका का प्रयोग करने के योग्य बनाना है, परंतु इसके लिए इन अधिकारियों को आइपीसी के स्थान पर पकोका लगाने के कारणों का विस्तृत विवरण देना होगा।
प्रस्तावित कानून पुलिस को राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जरूरत के मुताबिक कोई भी कार्रवाई करने के लिए अधिक शक्तियां देगा, लेकिन इस कानून का दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी भी रखी जाएगी। पकोका कानून लागू होने के बाद एसएसपी. स्तर के अधिकारी द्वारा अपराधियों के बयान लिए जाएंगे तथा वह डीआइजी को पकोका लागू करने की सिफारिश कर सकेगा। डीआइजी स्तर के अधिकारी द्वारा एडीजीपी रैंक के अधिकारी से अनुमति लेने के बाद पकोका को लागू करने के अधिकार रखेगा। इस तरह गैंगस्टर्स पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



