पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरसिमरत कौर बादल पर किया जुबानी हमला

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल “पैदाइशी झूठी” हैं और उन्हें संवेदनशील मुद्दों पर भी झूठ बोलने की “शर्मनाक” आदत है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल “पैदाइशी झूठी” हैं और उन्हें संवेदनशील मुद्दों पर भी झूठ बोलने की “शर्मनाक” आदत है। 
शिरोमणि अकाली दल की नेता बादल ने राज्य सरकार पर कोविड-19 का प्रबंधन ठीक से न करने का आरोप लगाया था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। 
हरसिमरत कौर के बयान पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य में वर्तमान कोविड संकट पर ‘‘राजनीतिक लाभ’’ लेने का ‘‘तुच्छ और संवेदनहीन प्रयास’’ है। 
सिंह के कहा, “सभी पंजाबी जानते हैं कि वह पैदाइशी झूठी हैं, कोविड की स्थिति पर बयान देकर वह और नीचे गिर गई हैं।”

Shera Rajput