देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में पंजाब से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इटली से आए विमान में सवार 280 यात्रियों में से करीब 170 यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अमृतसर एयरपोर्ट निदेशक ने इस मामले की जानकारी दी।
संक्रमितों की संख्या में हो सकता है इजाफा : एयरपोर्ट अधिकारी
एयरपोर्ट के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि, रोम से एक चार्टर्ड विमान में 285 यात्रियों में से 170 कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मामले की पुष्टि हुई है। एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि, सभी संक्रमितों को अलग-अलग क्वारंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी टेस्टिंग जारी है और यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
कल भी बड़ी संख्या में मिले थे मरीज
इससे पहले कल गुरुवार को भी अमृतसर पहुंचे एक अन्य विमान में सवार 179 यात्रियों में से 125 यात्री कोरोना से पाॉजिटिव मिले थे वह भी इटली से लौटें थे। इन यात्रियों में से करीब 19 बच्चे पांच वर्ष से कम उम्र के थे।


Download Android App
Download iOS App



