Punjab: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

Summary :

Punjab: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। Highlights: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा शाह से मुलाकात के एक दिन दिया इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखें पत्र तीन बार सांसद रह चुके हैं बनवारीलाल पुरोहित   शाह से मुलाकात के एक दिन दिया इस्तीफा बनवारीलाल पुरोहित अगस्त 2021 से पद संभाल रहे थे। बनवारीलाल पुरोहित ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

Punjab

Punjab: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Highlights:

  • पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा
  • शाह से मुलाकात के एक दिन दिया इस्तीफा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखें पत्र
  • तीन बार सांसद रह चुके हैं बनवारीलाल पुरोहित

 

शाह से मुलाकात के एक दिन दिया इस्तीफा

बनवारीलाल पुरोहित अगस्त 2021 से पद संभाल रहे थे। बनवारीलाल पुरोहित ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद इस्तीफा दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखें पत्र

बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में लिखा, मेरे व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।

तीन बार सांसद रह चुके हैं बनवारीलाल पुरोहित

कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण को लेकर बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच वाकयुद्ध के मद्देनजर यह इस्तीफा आया है। तीन बार के सांसद बनवारीलाल पुरोहित ने 2016 में तमिलनाडु के राज्यपाल और 2017 में असम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team